ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर तेजस्वी यादव का हमला

कहा- आने वाले दिनों में जनता को झेलनी पड़ेगी भयंकर महंगाई

पटना। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनता को भारी महंगाई का सामना करना पड़ेगा।

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में लगभग 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब भी जनता को राहत नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की जेब पर बोझ डालकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का असर रोजगार, छोटे उद्योगों और आम परिवारों पर पड़ेगा। उनके अनुसार आने वाले समय में निजी क्षेत्र में नौकरियां कम होंगी, प्रवासी मजदूरों की वापसी बढ़ेगी और गरीबी तथा बेरोजगारी में इजाफा होगा।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय सरकार अन्य विषयों में उलझी हुई है।

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। करीब 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण यह वृद्धि की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button