ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

सिंगरौली- जिले के बरगवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओडगड़ी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे राघवेंद्र सिंह गुर्जर के मकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलने से पूरा घर इसकी चपेट में आ गया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पीड़ित राघवेंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार आग में घर का फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। उन्होंने करीब 5 लाख रुपए से अधिक के नुकसान की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।













