फ्लाई ऐश से निगरी की हवा हुई जहरीली, बीमारियों से कराह रही जनता

सिंगरौली /- जिले के निगरी जेपी कंपनी की फ्लाई ऐश प्रदूषण को लेकर गंभीर ग्रमीणों ने चिंता व्यक्त की है। ऊर्जा धानी से लेकर अब ग्रमीण अंचलों तक फ्लाई ऐश का कहर देखने को मिल रहा है।
जेपी कंपनी से बड़े पैमाने पर फ्लाई ऐश का परिवहन डंपरों के माध्यम से झार चमारीडोल व अन्य जगहों पर जाता है, परिवहन के दौरान यह फ्लाई ऐश सड़कों पर गिरता है और उड़ने से पूरा वातावरण धूल व जहरीले कणों से भर जाता है, इस जहरीले धूल के कारण लोगों में आंखों में जलन, गले में खराश, लगातार छींक आना, एलर्जी और सांस लेने में तकलीफ जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं, वहीं कहा गया कि यह फ्लाई ऐश कोई सामान्य धूल नहीं, बल्कि ऐसा विषैला पदार्थ है, जो फेफड़ों में जाकर जम जाता है और शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता है, बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी दूषित वातावरण में जीने को मजबूर हैं।
जेपी पावर प्लांट निगरी के प्रबंधन की लापरवाही के कारण पूरा क्षेत्र प्रदूषण से जूझ रहा है, 3 नम्बर गेट से लेकर पुलिस चौकी के बीच मेन रोड मे फ्लाई ऐश का कहर बरसता रहता है, पानी छिडकाव के नाम भी खाना पूर्ती तक रह जाती है, राहगीरों की माने तो सांस लेना मुश्किल होता है इतना प्रदूषण का कहर है। सैलो से गाडीयां लोड होकर जाती है जिससे और भी ज्यादा फ्लाई ऐश रोड पर बिखरा पडा रहता है., जिला प्रशासन इस योर ध्यान देगा या फिर जहरीले हवा खाने को मजबूर रहेगी आम जनता।













