बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेंदूपत्ता लोड ट्रक में लगी भीषण आग

छतौली से जा रहा ट्रक धू-धू कर जला, लाखों के नुकसान की आशंका

सिंगरौली। जिले के माड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत छतौली क्षेत्र में तेंदूपत्ता लोड कर ले जा रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और तेंदूपत्ता सहित वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों को घटना की सूचना दी, लेकिन काफी देर तक अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित अग्निशमन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button