भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी
बेलहवा जंगल में लगी भीषण आग जंगल जल कर हुआ खाक जिम्मेदार नदारत

वन परिक्षेत्र करथुआ अंतर्गत बेलहवा बीट अंतर्गत वाह्य स्थली रोपण बेलहवा में वर्ष 2018–2019 में वाह्य स्थली योजना से 30 हेक्टेयर रकवे में कक्ष क्रमांक RF 15–16 में हर्रा, बहेरा,आंवला,करंज एवं अन्य पौधा लगा हुआ था जो भीषण आग के चपेट में आने से भरी नुकसान हुआ है।
रोपित पौधों के अलावा जंगल में अधिक नुकसान हुआ है अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

घटना स्थल पर 16.00–17.00बजे तक में चार चौकीदार पहुंच का आग की अगुआई काट रहे थे किंतु स्थल पर कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे।
जबकि आग लगभग 12.00 बजे के आस पास दिखने की बात बताई गई।अधिकारी कर्मचारी रहे नदारत।
आखिरकार जिम्मेदार कौन।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













