बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई

बिना नंबर ट्रैक्टर और डंपर जप्त, आगे भी जारी रहेगा अभियान

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार सुबह जांच के दौरान एक बिना नंबर महिन्द्रा ट्रैक्टर को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को जप्त कर पुलिस चौकी बंधौरा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। वहीं अधिक मात्रा में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर डंपर क्रमांक MP66H1438 को भी जप्त कर पुलिस चौकी शासन में सुरक्षित रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा दोनों वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button