ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्‍टर की जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मंगलवार जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे।

अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कराया। वहीं शेष लंबित प्रकरणों के जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है और शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button