बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ईद-उल-अजहा की नमाज़ 28 मई को सुबह 7 बजे ग्राम जमुवा ईदगाह में होगी अदा

सिंगरौली। दिनांक 28/05/2026 को अंजुमन अहले हदीस बैढ़न के अंतर्गत ग्राम जमुवा/ बैढ़न स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज़ सुबह 7:00 बजे अदा की जाएगी।
उक्त जानकारी मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने दी। उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा का पर्व 28 मई गुरुवार को मनाया जाएगा।

अंजुमन अहले हदीस के सदर जनाब अब्दुल अहद सिद्दीकी एवं सचिव मोहम्मद यूसुफ खान ने आम लोगों की सुविधा एवं बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए नमाज़ का समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा कर सकें।

उन्होंने बताया कि ग्राम जमुवा स्थित ईदगाह में महिलाओं के लिए विशेष पर्दा व्यवस्था उपलब्ध होने के कारण हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाएं नमाज़ में शामिल होंगी। साथ ही सभी नमाज़ी देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ करेंगे।
मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर बिजली एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। साथ ही नगर पालिका निगम सिंगरौली से अनुरोध किया गया है कि ईदगाह परिसर में एक पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाए तथा त्योहार के दिन सुबह 6:00 बजे शहर में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

अंत में श्री सिद्दीकी ने लोगों से अपील की कि जो लोग ग्राम जमुवा ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा करना चाहते हैं, वे समय का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाएं। उन्होंने समस्त सिंगरौलीवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद भी दी।

Author

Related Articles

Back to top button