ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आम का पेड़ कटवाने का आरोप, जमींदार ने लगाई कार्रवाई की गुहार

 

सिंगरौली। जिले के सरई थाना अंतर्गत पुलिस चौकी निगरी क्षेत्र के ग्राम छमरछ में हरे आम के पेड़ की कटाई का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जमींदार भैयालाल साहू ने गांव की एक महिला पर उनके पट्टे की जमीन में लगे पुराने आम के पेड़ को बार-बार कटवाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित भैयालाल साहू पिता गेंदला साहू ने बताया कि उनकी आरजी नंबर 144/1 खसरा क्रमांक की जमीन में पुश्तैनी आम का बड़ा हरा पेड़ लगा हुआ था। आरोप है कि गांव की महिला सत्यवती पति अरुणेंद्र गोस्वामी द्वारा 25 मई 2026 को छोटी आरा मशीन से पेड़ की कटाई करवा दी गई।

भैयालाल साहू का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी वर्ष 2018, 2022 और 2024 में पेड़ की कटाई की गई थी, जिसकी शिकायत समय-समय पर पुलिस चौकी निगरी में की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि संबंधित महिला दबंग प्रवृत्ति की है और विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है, जिससे वह डर के कारण कुछ नहीं कर पाते। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button