ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मैहर दर्शन के दौरान लापता हुआ सिंगरौली का युवक, तीन माह से बेटे की तलाश में भटक रहा परिवार

 

सिंगरौली। मैहर दर्शन के लिए गए सिंगरौली जिले के ढोटी क्षेत्र निवासी एक परिवार का 18 वर्षीय बेटा राम साकेत पिछले तीन महीनों से लापता है। युवक के अचानक गायब हो जाने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों के अनुसार राम साकेत मानसिक रूप से दिव्यांग है और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। बताया गया कि मैहर मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान वह परिवार से बिछड़ गया, जिसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल पाया है।

लापता बेटे की तलाश में बुजुर्ग पिता लगातार प्रशासन और पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। परिवार की आंखें आज भी अपने बेटे के इंतजार में टिकी हैं। परिजनों ने प्रशासन से युवक की जल्द तलाश कराने की मांग की है।

परिवार ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को राम साकेत के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या परिवार को सूचित करें, ताकि युवक सुरक्षित अपने घर लौट सके।

Author

Related Articles

Back to top button