ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
आगामी ईद उल – अजहा पर्व के दृष्टिगत नवानगर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

सिंगरौली- पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. के निर्देशन मे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना नवानगर अनिल कुमार पटेल एवं थाना नवानगर पुलिस स्टाप के द्वारा थाना नवानगर मे ईद उल – अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना नवानगर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं।
बैठक में थाना नवानगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं शांति समिति सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा कर त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। सभी से कहा गया कि वे त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएँ तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।













