बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

तत्काल कार्रवाई करें उद्यान के अतिक्रमणकारियों  पर: सविता  

भ्रमण के दौरा सीटाडेल के खिलाफ पार्षदो ने की शिकायत 
पोल खोल सिंगरौली 
नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा आज दिन बुधवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर वार्डो के मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। इस दौरान पार्षदों ने सीटाडेल पर आरोप लगाया कि कचरा वाहन समय पर मोहल्लों में नही आता है।
आयुक्त ने निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31, 32, 33 व 36 का भ्रमण कर वार्डो में संचालित निर्माण कार्यो सहित वार्ड की साफ -सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था के साथ वार्ड 36 तेलगवां में सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए गए,
साथ ही वार्ड में ही चल रहे छठ घाट के रेस्टोरेशन कार्य का अवलोकन कर संबंधित सहायक यंत्री को उक्त कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश देते हुये कहा कि  जिन गलियों, कॉलोनियों में स्ट्रीट लाईट लगाने की आवश्यकता है,
वहां पर समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराये। निगमायुक्त ने वार्ड क्रमांक 32 में स्थिति उद्यान में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं तथा वार्ड के नाले-नालियों की सफाई कराने के पश्चात उनमें किटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने  को कहा।
 निगमायुक्त ने वार्ड 33 का भ्रमण कर वार्ड  में स्थित उद्यान में सुधार कार्य कराने व वार्ड के क्षतिग्रस्त सड़को का अवलोकन तत्काल मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। पार्षद रूकमन देवी, भारतेन्दु पाण्डे, प्रेम सागर मिश्रा, श्यामला देवी, ईई  प्रदीप चडार, उपायुक्त आरपी बैस, सहायक आयुक्त रूपली द्विवेदी, एसडीओ संतोष पाण्डेय, एसएन द्विवेदी अन्य अमला अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button