बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अपने लोक नृत्य से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करने वाले आदिवासी कलाकारों का हुआ सम्मान

सिंगरौली – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो दिवसीय सिंगरौली प्रवास के दौरान अपनी अनूठी कला से सबका मन मोहने वाले ग्राम भरसेड़ी के बैगा आदिवासी कलाकारों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘सिंगरौली महोत्सव’ के दौरान इन कलाकारों ने पारंपरिक ‘शैला नृत्य’ और ‘गुदुम वादन’ की ऐसी भव्य और आत्मीय सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी, जिससे अभिभूत होकर मुख्यमंत्री जी ने मंच से ही दल के प्रत्येक सदस्य को ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री जी की इसी मंशानुसार सम्मान समारोह आयोजित कर बैगा आदिवासी कलाकारों का फूलमाला एवं गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित ₹10,000 की सम्मान राशि के चेक सादर भेंट किए गए। इस उच्च स्तरीय सम्मान और प्रोत्साहन राशि से कलाकारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कलाकारों ने इस सहृदयता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस सम्मान ने ग्रामीण अंचल की लोक कला को एक नया गौरव प्रदान किया है, जिससे उनका हौसला और अधिक बढ़ा है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button