ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

फिट इंडिया मूवमेंट: सिंगरौली में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का भव्य आयोजन, पर्यावरण और सेहत का दिया संदेश

सिंगरौली,- फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे के मार्गदर्शन में आयोजित इस ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह साइकिल रैली चून कुमारी स्टेडियम से प्रारंभ होकर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट होते हुए वापस स्टेडियम परिसर में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल रैली एक स्वस्थ जीवन शैली का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ज्यादा से ज्यादा व्यायाम और शारीरिक मेहनत से ही हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। साइकिल का उपयोग न केवल हमारी सेहत को दुरुस्त रखता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी हमारा एक बड़ा योगदान है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे ने उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित करते हुए अपील की कि लोग अपनी नित्य दिनचर्या के छोटे-छोटे कार्यों को निपटाने के लिए साइकिल का उपयोग अवश्य करें।
इस पूरे आयोजन में प्रशासनिक अमले और सामाजिक संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर एल शुक्ला, सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग मिथिलेश इवने, सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह, डीडीए एग्रीकल्चर अजीत सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, सीईओ जनपद बैढ़न, जन अभियान डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर राजकुमार विश्वकर्मा, उप आयुक्त नगर निगम आर पी बैस, रक्षा सिंह सहित योगा फाउंडेशन सिंगरौली के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं भारी मात्रा में आम जन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button