बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मऊगंज विधायक के सरकारी आवास में चोरी, लैपटॉप और दस्तावेज़ गायब

भोपाल,। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में 7 जून को चोरी की घटना सामने आई है। अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी में विधायक के पीए डॉ. रामानंद पटेल का लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ चोरी हो गए।

पीए डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि वे सुबह करीब 10:30 बजे कमरे से बाहर गए थे और दोपहर 12:30 बजे लौटे तो लैपटॉप गायब था। कमरे की अलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला। चोरी गई वस्तुओं में लैपटॉप, पेन ड्राइव, दो एटीएम कार्ड, नकदी, टाइटन/टाइमेक्स की घड़ी और विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। पीए ने बताया कि लैपटॉप और पेन ड्राइव में विधानसभा से संबंधित जरूरी डेटा भी था।

चोरी की घटना के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दिन के समय विधायकों के आवास क्षेत्र में ऐसी चोरी होना चिंता का विषय है।

Author

Related Articles

Back to top button