मध्य प्रदेशसिंगरौली

कर चोरी रोकने के लिए शुरू हुआ “नागरिक सूचना डैशबोर्ड”, सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त

सिंगरौली /उपायुक्त वाणिज्यक कर सिंगरौली द्वारा अवगत कराया गया है कि मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने टैक्स चोरी पर प्रभावी रोक लगाने और राजस्व की रक्षा के लिए “नागरिक सूचना डैशबोर्ड” नामक एक नया ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया है. वाणिज्यिक कर कार्यालय, वृत्त वैढन-सिंगरौली की उपायुक्त शीतल मिश्रा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक संदिग्ध करदाताओं, अपंजीकृत व्यवसायों, फर्जी बिलिंग, कर चोरी, संदिग्ध गोदामों और संदिग्ध वाहनों से संबंधित शिकायत सीधे विभाग को ऑनलाइन भेज सकते हैं.

इस डिजिटल पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और व्यक्तिगत जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा. नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक लिंकhttp://117.239.38.166/info/index.jsp पर जाकर सरल OTP आधारित रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस पोर्टल पर न केवल नई शिकायत दर्ज की जा सकती है, बल्कि पूर्व में दी गई सूचनाओं की प्रगति भी देखी जा सकती है. विभाग ने सजग नागरिकों से अपील की है कि वे इस व्यवस्था का लाभ उठाकर टैक्स चोरी की रोकथाम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.

Author

Related Articles

Back to top button