मध्य प्रदेशसिंगरौली

रेशम समृद्धि योजना: ई-रेशम पोर्टल पर किसानों का ऑनलाइन पंजीयन शुरू,

सिंगरौली / रेशम संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा संचालित विभागीय ‘रेशम समृद्धि योजना’ (वर्ष 2026-27) के अंतर्गत मलबरी रेशम कृमिपालन अपनाने के इच्छुक किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस लाभकारी योजना के तहत किसान अपनी 1 एकड़ सिंचित निजी भूमि पर शहतूती (मलबरी) पौधारोपण कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय वेबसाइट mp.gov.in (ई-रेशम पोर्टल) को लाइव कर दिया गया है। जो भी कृषक इस योजना से जुड़कर रेशम उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं, वे सीधे पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

योजना के नियम, शर्तों और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी के लिए किसान भाई अपने संबंधित जिले के जिला रेशम अधिकारी कार्यालय सिंगरौली में संपर्क कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल पर पंजीयन कराकर इस शासकीय योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Author

Related Articles

Back to top button