देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

टीएमसी में बगावत की सुगबुगाहट? 19 लोकसभा सांसदों के हस्ताक्षर वाले तीन पन्ने आए सामने

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों के हस्ताक्षर वाले तीन पन्ने शुक्रवार को सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है। इन पन्नों में दावा किया गया है कि ये सांसद लोकसभा में पार्टी के प्रतिनिधित्व का मुख्य और बहुमत वाला गुट हैं। हालांकि, इन पन्नों की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ये पन्ने उसी कथित पत्र का हिस्सा हैं, जिसे डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय की अगुवाई में लोकसभा स्पीकर के दफ्तर में सौंपा गया है। इन पन्नों पर पहला हस्ताक्षर बारासात की सांसद डॉ. काकोली का और दूसरा बीरभूम की सांसद शताब्दी रॉय का है।

इन प्रमुख सांसदों के हैं नाम:
हस्ताक्षरों में यूसुफ पठान (बहरामपुर), देव (घाटल), जून मालिया (मेदिनीपुर), प्रसून बनर्जी (हावड़ा), माला रॉय (कोलकाता दक्षिण), रचना बनर्जी (हुगली) और सयोनी घोष (जादवपुर) समेत 17 अन्य सांसदों के नाम शामिल हैं। रचना और सयोनी के हस्ताक्षर क्रम से अलग हैं, जिस पर सूत्रों का कहना है कि उन्होंने बाद में हस्ताक्षर किए थे।

टीएमसी का गणित
वर्तमान में लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 27 सांसद हैं (सितंबर 2024 में बशीरहाट के सांसद हाजी शेख नूरुल इस्लाम के निधन के बाद से एक सीट खाली है)। यदि 19 सांसदों के हस्ताक्षर का यह दावा सच साबित होता है, तो यह पार्टी में बड़े विभाजन का संकेत है। फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी बागी सांसद या लोकसभा अध्यक्ष के दफ्तर की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Author

Related Articles

Back to top button