बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माडा वन परिक्षेत्र में अवैध साल कटाई पर कार्रवाई, लकड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के माडा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध वृक्ष कटाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साल वृक्ष की लकड़ी काट रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने मौके से साल की लकड़ी जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी, तभी जंगल क्षेत्र में अवैध कटाई की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और साल वृक्ष की लकड़ी तैयार कर रहे आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से साल की तीन पटरियां बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

वन अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित लकड़ी तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।विभाग का कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए अवैध कटाई, अतिक्रमण और जंगलों के अवैध दोहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से भी वन अपराधों की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की सुरक्षा और वन संपदा संरक्षण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button