स्थापना दिवस पर संस्था ने बच्चों को बाटे स्टेशनरी समग्री


स्थापना दिवस पर संस्था ने बच्चों को बाटे स्टेशनरी समग्री
जीवन मे शिक्षा का मुख्य आधार हि प्रगति का द्वार है_ ड्रा अभय पटेल

सामाजिक स्वयंसेवी संस्था कालिका प्रसाद केपी बैस सेवा समिति शिवपुरवा चितरंगी सिंगरौली के 7वे स्थापना दिवस 30 दिसम्बर 2025 के मौके पर संस्था के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस के दिशा निर्देशन और उपस्थिति मे स्थापना दिवस का कार्यक्रम चितरंगी मुख्यालय के महज दूरी पर स्थित शाशकीय प्राथमिक पाठशाला देइचुआ मे स्टेशनरी के समग्री का वितरण किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे ड्रा अभय सिंह पटेल ने कहा की बच्चों शिक्षा बहुत जरूरी है मन लगा के पढ़ाई करो यही शिक्षा जीवन के प्रगति का द्वारक है साथ मे कार्यक्रम प्रभारी अम्बिकेश धर द्विवेदी ने बच्चों को देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर बच्चों को ओजप्रोज कर दिया, वही पर संस्था के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस ने कहा की संस्था की स्थापना 30 दिसम्बर 2019 को हुई है तब से लगातार संस्था के माध्यम से कुछ न कुछ अच्छा करने का प्रयास जारी है जिसमे शिक्षा ,स्वास्थ, पर्यावरण, सहित अन्य कई पहलुओ पर संस्था लगातार कार्य कर रही है जिससे समाज मे संस्था के प्रति लोगो का विश्वास और बढ़ता जा रहा है इस पूरे कार्यक्रम मे सह प्रभारी मनोज सिंह बैस, सुनील कुमार सिंह, छोटे लाल बैगा,राम सजीवन सिंह गोड मौके पर उपस्थित होकर स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने मे योगदान दिया।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













