ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसपी षियाज़ के.एम. ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

 

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को पुलिस लाइन पचौर में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे परेड द्वारा उन्हें सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न प्लाटूनों के अनुशासन, वेशभूषा, टर्नआउट और परेड प्रदर्शन का अवलोकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा के साथ पुरस्कृत भी किया गया।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस वाहनों की स्थिति, साफ-सफाई, रखरखाव और रन डायरी की समीक्षा की। उन्होंने सभी वाहनों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सदैव तैयार रखने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत आयोजित आर्डरली रूम में उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। अवकाश से अनधिकृत अनुपस्थिति, स्थानांतरण और सेवा संबंधी प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिस लाइन के प्रधान लेखा कक्ष, शस्त्रागार, स्टोर एवं वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के संधारण, शस्त्रों की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा कर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, सीएसपी उमेश प्रजापति, एसडीओपी राहुल सैयाम, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान सहित जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button