ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहरण कर युवती से दुष्कर्म करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जियावन थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रवि कुशवाहा (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जिला जेल पचौर भेज दिया है। आरोपी ने कॉलेज से परीक्षा देकर निकली युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसे विभिन्न राज्यों में घुमाते हुए केरल ले जाकर बंधक बनाया और दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को युवती के लापता होने पर उसके पिता ने थाना जियावन में सूचना दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। तलाश के दौरान युवती की लोकेशन आंध्र प्रदेश और बाद में केरल के तिरुअनंतपुरम में मिली।

जांच में सामने आया कि आरोपी रवि कुशवाहा युवती को धमकाकर सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, बिलासपुर और विशाखापत्तनम होते हुए तिरुअनंतपुरम ले गया था। वहां किराए के मकान में रखकर उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस की लगातार निगरानी और परिजनों के सहयोग से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(2), 87 और 64(2)(एम) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज है और जनवरी 2026 में वह मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने के कारण भी सुर्खियों में रहा था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में जियावन पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। हुई।

Author

Related Articles

Back to top button