10 वर्षीय दो बच्चों का त्वरित रेस्क्यू, परिजनों ने ली राहत की सांस

सिंगरौली -जिले की बैढ़न पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर अपहृत हुए दो 10 वर्षीय बच्चों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिलेभर में सराहना हो रही है।पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वदीप सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना बैढ़न प्रभारी अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को एक फरियादी ने सूचना दी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र और पड़ोस का एक अन्य 10 वर्षीय बालक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाए गए हैं। सूचना मिलते ही थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 787/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जिले के सभी थानों, सीमावर्ती क्षेत्रों और जीआरपी को अलर्ट किया। बच्चों के फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। देर रात करीब एक बजे दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन सिंगरौली से सकुशल बरामद कर लिए गए।इस कार्रवाई में उनि विनोद सिंह, सउनि अनूप प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जीतेंद्र सिंह सेंगर और आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













