सीधी

“रात की खामोशी में चीख बनकर गूंजी निर्दयता” — शराबी पति ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर लगा दी आग, महिला 60% तक गंभीर रूप से झुलसी…

“रात की खामोशी में चीख बनकर गूंजी निर्दयता” — शराबी पति ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर लगा दी आग, महिला 60% तक गंभीर रूप से झुलसी…

जिले में महिला उत्पीड़न का एक दिल दहला देने वाला मामला फिर सामने आया है। ग्राम हिनौती में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़िता सियावती साकेत (30) जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने बताया है कि महिला 60% से अधिक झुलस चुकी है, हालत बेहद गंभीर है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

पीड़िता की मां सीता साकेत, निवासी ग्राम घोघरा ने बताया कि बेटी की शादी लगभग 5 वर्ष पहले रामायण साकेत से हुई थी। शादी के बाद शुरू में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों से पति लगातार शराब पीकर झगड़ा करता था और मारपीट भी बढ़ गई थी।

सियावती ने अस्पताल बेड पर बयान दिया “वह कई दिनों से धमकी दे रहा था। पहले भी आग लगाने की कोशिश की थी लेकिन उस समय कुछ साड़ियां ही जली थीं। पर इस बार उसने पेट्रोल जैसा पदार्थ डालकर माचिस जला दी।”

आग लगने के बाद महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई गई। इसी बीच परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार एकता शुक्ला और अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने पीड़िता का बयान दर्ज किया जिसमें उसने स्पष्ट कहा कि “मेरे पति ने शराब के नशे में मुझ पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।”

Author

  • पोल खोल पोस्ट
    सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

Related Articles

Back to top button