देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर–अहमदाबाद नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन, रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार

 

बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर रविवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर (लालगढ़)–अहमदाबाद (साबरमती) नई उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह नई रेल सेवा बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में रेलवे विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और अमृत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। साथ ही नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन जैसी परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि बीकानेर क्षेत्र में रेलवे विकास कार्यों से जनता को लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने वंदे भारत और अन्य नई ट्रेनों के संचालन के लिए आभार व्यक्त किया।

नई बीकानेर–अहमदाबाद एक्सप्रेस सेवा राजस्थान और गुजरात के बीच सीधा, तेज और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी, जिससे दोनों राज्यों के कई जिलों को लाभ मिलेगा।

Author

Related Articles

Back to top button