ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली NH-39 के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

सिंगरौली। जिले के सिंगरौली-सीधी मार्ग स्थित NH-39 के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सरजू खैरवार (40 वर्ष) पुत्र प्रेमलाल खैरवार, निवासी ग्राम भर्रा, थाना क्षेत्र चितरंगी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में उसका शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिलने की सूचना सामने आई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का या फिर किसी आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है।

Author

Related Articles

Back to top button