जिला पंचायत में 24 जून को आयोजित होगी तेजस स्टार्टअप वर्कशॉप

सिंगरौली, / डीपीआईआईटी भारत सरकार एवं स्टार्टअप इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जिले में स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार सिंगरौली में “तेजस वर्कशॉप” का आयोजन किया जाएगा।कार्यशाला में जिले के स्टार्टअप, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, बैंकिंग संस्थान, उद्यमी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सहभागिता करेंगे।
वर्कशॉप के माध्यम से स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार, निवेश एवं उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिंगरौली द्वारा इच्छुक युवाओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप से जुड़े व्यक्तियों से वर्कशॉप में सहभागिता करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिंगरौली में संपर्क कर सकते हैं।













