ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 24 जून को

सिंगरौली, / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्थित ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण 24 जून 2026 को किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सायं 07:00 बजे वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. त्रिपाठी ने जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहें, जिससे निरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button