देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

 

लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में एक निजी कोचिंग सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में इमारत मालिक समेत चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 110, 125 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

 

हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) भी सक्रिय हो गया है। कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ चलाए गए अभियान में चार जोनों के 22 प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई, जिनमें से पांच को सील कर दिया गया। केडीए की टीम ने देर रात तक जांच और कार्रवाई जारी रखी।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल का दौरा किया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हादसे में 14 बच्चों की मौत हुई है, जबकि चार घायल बच्चों का इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button