मध्य प्रदेशसिंगरौली

महान नदी में नहाते समय दर्दनाक हादसा, दो बच्चों की डूबने से मौत

 

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। महान नदी में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की पुष्टि पुलिस ने की है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सरई थाना अंतर्गत तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र के फुलझर गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चे नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

मृतकों की पहचान आशिष सिंह 5 वर्ष पिता लल्लू सिंह, निवासी बकहुल बोदरा टोला तथा रोशनी सिंह 13 वर्ष पिता शिवभान सिंह, निवासी दहजुड़ के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

दोपहर में हुई इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

 

Author

Related Articles

Back to top button