मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम आयुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

 

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने मानसून को देखते हुए वृक्षारोपण कार्य जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों में पौधरोपण हेतु स्थल चिन्हांकन करने तथा जल स्रोतों (वाटर बॉडी) के आसपास प्राथमिकता से वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।

स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने सफाईकर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने तथा स्वच्छता कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम भवन मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने, शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने, बस स्टैंड विकास हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। चुनकुमारी स्टेडियम की मरम्मत एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे स्टेडियम नागरिकों और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित स्थान बना रहे।

इसके अलावा मल्हार पार्क स्थित लाइब्रेरी में 5 कंप्यूटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनशिकायत, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्येजि सिंह,, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, दिनेश तिवारी, डी.के सिंह सहित उपयंत्री उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button