रिश्वत लेते लेखपाल को लोकायुक्त ने किया ट्रैप

जबलपुर. एमपी के बालाघाट जिले के वारासिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्धयालय में एक शिक्षक से एरियर्स निकालने के लिए एकाउंटेंट ने चार हजार रूपयों की रिश्वत मांगी. शिक्षक ने इस मामले की लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर टीम ने शिकायत की तस्दीक की और बुधवार 24 जून को रिश्वत लेते हुए लेखापाल को ट्रेप किया.
लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि वारासिवनी के कायदी निवासी शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे ने शिकायत दी थी कि आवेदक डोहरे की वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का एरियर 94085 रुपए बना था, जिसमें से आवेदक को 66557. रुपए पूर्व में मिल चुके हैं. 27528 रुपए शेष बचे एरियर की राशि को निकालने के एवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000. रुपए रिश्वत की मांग की गई. सत्यापन उपरांत आरोपी वोमेंद्र रोकड़े, बाबू को आवेदक नरेंद्र कुमार से 4000 रुपए रिश्वत लेते शाउमावि, कायदी वारासिवनी के शिक्षक कक्ष में रंगे हाथ पकड़ाया. ट्रेप दल सदस्य. निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर का दल था.











