ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

एमपी में 65 डीएसपी के तबादले, देर रात गृह विभाग ने जारी किए आदेश

 

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), एसडीओपी तथा हॉक फोर्स में अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार अखिलेश गौर को जबलपुर कोतवाली का नया सीएसपी बनाया गया है। वहीं, वर्तमान कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव का तबादला बालाघाट स्थित हॉक फोर्स में सहायक सेनानी के रूप में किया गया है।

आदेश के तहत ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, पीथमपुर, भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में हॉक फोर्स को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सहायक सेनानी के रूप में तैनात किया गया है।

इसी क्रम में दीपक तोमर को एसडीओपी लांजी, चंद्रशेखर पांडे को एसडीओपी बैहर तथा अभिषेक गौतम को एसडीओपी परसवाड़ा (बालाघाट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग का यह तबादला आदेश पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button