देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम, आधार, रेलवे, क्रेडिट कार्ड और कार खरीदने वालों पर पड़ेगा असर

 

नई दिल्ली। एक जुलाई 2026 से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। आधार अपडेट, आयकर रिटर्न, रेलवे, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, एलपीजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े बदलाव लागू होने की तैयारी है।

नए नियमों के तहत अब आधार ऐप के माध्यम से ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट कराई जा सकेगी। पहले इसके लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था। वहीं आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की है। समय पर रिटर्न दाखिल नहीं करने पर जुर्माना लग सकता है।

रेलवे भी बिना टिकट यात्रा और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। वहीं एसबीआई कार्ड और एचडीएफसी बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करेंगे। कुछ कार्डों पर रिवॉर्ड प्वाइंट और एयरपोर्ट लाउंज सुविधा की शर्तें बदलेंगी।

पासपोर्ट बनवाने और नवीनीकरण की सेवा शुल्क में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा सरकार जल्द ही ईपीएफओ 3.0 लागू कर सकती है, जिससे यूपीआई और एटीएम के जरिए पीएफ निकासी जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

ऑटो सेक्टर में भी एक जुलाई से कई कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। किआ और टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। वहीं एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए भी कुछ नए प्रावधान लागू हो सकते हैं, हालांकि इस संबंध में अंतिम आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Author

Related Articles

Back to top button