ग्राम हर्रहवा में 30 जून से लगेगा किसान रजिस्ट्री शिविर
सिंगरौली, /तहसीलदार सिंगरौली द्वारा आम जन मानस को अवगत कराया गया है कि ग्राम हर्रहवा में तकनीकी कारणों से किसानों की ‘किसान रजिस्ट्री’ नहीं बन पा रही थी, उस त्रुटि का अब पूरी तरह निराकरण कर लिया गया है तथा ‘एलजीडी कोड’ को भी मैप कर दिया गया है।
आगामी खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इस हेतु ग्राम पंचायत भवन हर्रहवा में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में उन्होंने वीरेन्द्रनाथ चतुर्वेदी राजस्व निरीक्षक वृत्त शासन एवं उमेश जायसवाल हल्का पटवारी हर्रहवा को आदेशित किया है कि वे 30 जून से 5 जुलाई तक ग्राम पंचायत भवन हर्रहवा में शिविर आयोजित कर किसान रजिस्ट्री बनाने के कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही संबंधित क्षेत्र के सभी कृषकों से अनुरोध है कि वे नियत तिथियों में शिविर स्थल ग्राम पंचायत भवन हर्रहवा पर पहुँचकर अपनी किसान रजिस्ट्री का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं, ताकि आगामी खरीफ मौसम में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।











