ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमरनाथ यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर की ट्राला से टक्कर, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

 

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो ट्रैवलर की सड़क किनारे खड़े ट्राला से जोरदार टक्कर हो गई। भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में जारी है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान से 11-12 श्रद्धालु टेंपो ट्रैवलर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब सात बजे डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच वाहन सड़क किनारे खड़े ट्राला से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री वाहन में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर पहले बठिंडा के अस्पताल और बाद में एम्स भेजा गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन यात्रियों को मृत घोषित किया, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकराना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button