आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 13 जुलाई
सिंगरौली, / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिंगरौली जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में पूर्णतः अस्थायी एवं मानदेय आधारित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 और सहायिका के 8 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदिकाएं एमपी ऑनलाइन के “चयन पोर्टल” (https://chavan.mponline.gov.in) के माध्यम से दिनांक 13 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं, जबकि जमा आवेदनों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती के लिए आवश्यक शर्तों के अनुसार आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है जहां पद रिक्त है। इसके साथ ही आवेदिका की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी पुष्टि के लिए 10वीं की अंकसूची और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए 12वीं (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण की अंकसूची पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना आवश्यक होगा। भर्ती से जुड़ी नियम-शर्तें, निर्देश और परियोजनावार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है तथा किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएं












