ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही, 26.35 बल्क लीटर मदिरा जप्त

सिंगरौली, 01 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा वृत्त वैढन अंतर्गत ग्राम बरहपान में दबिश देकर अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान आरोपी भरतलाल जायसवाल पिता लक्ष्मी नारायण जायसवाल तथा मीना जायसवाल पति मेघनाथ जायसवाल के रिहायशी मकान से विभिन्न प्रकार की अवैध मदिरा बरामद की गई। जप्त सामग्री में 10 बोतल लेंमाउंट बीयर, 15 बोतल किंग फिशर बीयर, 06 केन लेंमाउंट बीयर, 03 पाव देसी मदिरा मसाला, 02 पाव मैकडावल नंबर-1, 02 बोतल स्टॉक बीयर, 04 केन माउंट 6000 बीयर, 04 केन किंग फिशर बीयर, 03 पाव बकार्डी लेमन तथा 02 पाव गोवा व्हिस्की शामिल है।

आबकारी विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही में कुल 26.35 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 हजार 868 रुपये बताई गई है। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू, आलोक सिंह एवं संध्या मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button