देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान खिसकने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

 

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिहार के सात मजदूरों की जान चली गई। बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना क्षेत्र स्थित एक पत्थर की खदान में अचानक विशाल चट्टान खिसककर मजदूरों पर गिर गई, जिससे मौके पर ही सात श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब खदान में मजदूर पत्थर तोड़ने और खुदाई का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टोन क्रशर साइट पर करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान अचानक टूटकर नीचे आ गिरी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई मजदूर दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर बताए जा रहे हैं और बिहार के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन घायलों का उपचार कराने के साथ ही घटना की विस्तृत जांच में जुटा है।

Author

Related Articles

Back to top button