देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

तमिलनाडु में सियासी हलचल, टीवीके विधायक ने लगाया 35 करोड़ की रिश्वत और सरकार गिराने की साजिश का आरोप

 

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके के विधायक एन. इलैयाराजा ने दावा किया कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव के समर्थन में वोट देने के लिए 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने एक कंसल्टेंसी फर्म के कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

शिकायत के अनुसार, इंडियन पॉलिटिकल डेमोक्रेटिक स्ट्रैटेजीज (आईपीडीएस) से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर कथित तौर पर 15 टीवीके विधायकों के सामूहिक इस्तीफे की योजना का जिक्र किया और इसके एवज में 35 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव ठुकराने पर उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कथित संबंध डीएमके नेता सेंथिल बालाजी और उनके भाई वी. अशोक कुमार से होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, टीवीके नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button