बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर डबलूसीआरईयू महामंत्री ने जीएम से की मुलाकात

 

जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री मुकेश गालव ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह से मुलाकात कर रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

बैठक में जीडीसीई भर्ती का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी करने, ट्रैकमैन का कैटेगरी परिवर्तन, इंटर रेलवे स्थानांतरण, रिक्त पदों पर भर्ती, कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन तथा 31 दिसंबर 2003 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को एनपीएस के स्थान पर ओपीएस का लाभ देने जैसी मांगें रखी गईं। महाप्रबंधक ने मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।

यूनियन ने कर्मचारियों से कथित जबरन चंदा वसूली और मानसिक उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। इस पर महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी को चंदा देने के लिए प्रताड़ित करने या दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यूनियन के जोनल अध्यक्ष शिव मंगल, कोषाध्यक्ष इरशाद खान, सिंटू सिंह, जबलपुर मंडल अध्यक्ष बी.एन. शुक्ला, मंडल सचिव रोमेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button