समाज सेवा के अग्रदूतों का सम्मान, लायन्स क्लब विद्युत विहार ने डॉक्टरों व सीए का किया अभिनंदन
सम्मान समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों को किया गया सम्मानित, तीन नए सदस्यों का भी हुआ स्वागत

सिंगरौली- लायन्स क्लब विद्युत विहार द्वारा होटल जी.एस. प्लाज़ा में डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों के योगदान का सम्मान करना था।
समारोह में डॉ. डी.के. मिश्रा, डॉ. राजेश बैस, डॉ. सुख सागर, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. पूजा प्रकाश, डॉ. सुशील सिंह चंदेल, सीए कृष्ण कुमार बैस, सीए रौनक भरुका, सीए मनोरमा शाहवाल, सीए सौरव सिंह एवं सीए मंदीप जैन को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। स्वागत भाषण श्रीनिवास ने दिया, जबकि मंच संचालन एस.पी. सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सर्विस चेयरपर्सन नटवर दास अग्रवाल, ज़ोन चेयरपर्सन सुभाष बैस तथा प्रोग्राम चेयरपर्सन अनुराग भारतीय, सौरभ अग्रवाल और मयंक अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर क्लब में रवि मिश्रा, अंशित बंसल एवं मंदीप जैन का नए सदस्य के रूप में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष समीर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना लायन्स क्लब की गौरवशाली परंपरा है, जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।













