सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

सिंगरौली- कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त मोरवा के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्नानुसार है
कार्यवाही के दौरान गोलाई बस्ती जयंत व ग्राम सोलंग में दबिश के दौरान 2जुलाई को आरोपीया रीता बंसल पत्नी प्रदीप बंसल के रिहायशी मकान व दुकान की विधिवत तलाशी लिए जाने पर 47 नग देशी मदिरा प्लेन ( धारिता 180 ml) मात्रा = 8.46 बल्क लीटर कीमत = 3572/- बरामद किया गया व ग्राम सोलंग में आरोपी उपेन्द्र साहू पिता शंकर साहू के किराना दुकान से 71 नग देशी मदिरा प्लेन (धारिता 180 ml), 58 नग ऑफिसर choice व्हिस्की ( धारिता 180 ml ), 12 नग बोल्ट बीयर (धारिता 650 ml), 36 नग lemount बीयर केन (धारिता 500 ml) कुल मात्रा 49.02 बल्क लीटर कीमत 22514/- बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 26086/- रुपये हैं।
कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती श्वेता सिंह , आबकारी आरक्षक बहादुर सिंह , धीरू सिंह , अनुज भुजिया, रितिका चौकसे उपस्थित रहे।













