देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त, सभी सरकारी कर्मचारी अब नियमित रूप से जाएंगे कार्यालय

 

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में लागू विशेष कार्य व्यवस्था समाप्त कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी के बाद अब बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालय अब नियमित समय पर संचालित होंगे।

दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सभी सरकारी कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक नियमित रूप से खुलेंगे। वहीं, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के लिए पहले से निर्धारित सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक का कार्य समय यथावत रहेगा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार का कहना है कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने तथा प्रशासनिक कार्यों को पूरी क्षमता और सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नए आदेश के प्रभावी होने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

सरकार के इस फैसले के साथ राजधानी में कोविड और सुरक्षा कारणों से समय-समय पर लागू की गई विशेष कार्य व्यवस्थाओं का एक और अध्याय समाप्त हो गया है। अब सरकारी कामकाज पूरी तरह सामान्य कार्यालय व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button