हर्राचंदेल में पट्टे की भूमि पर विवाद, रातों-रात सड़क निर्माण का आरोप
पूर्वजों की समाधि क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण आक्रोश, जांच की मांग तेज

सिंगरौली/देवसर जनपद पंचायत देवसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्राचंदेल में पट्टे की कृषि भूमि पर व्यक्तिगत रोड बनाया जा रहा है बिना अनुमति जबरन सड़क निर्माण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी देवमूर्ति मिश्रा एवं उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि 01 जुलाई 2026 की रात रामलखन मिश्रा एवं श्यामलाल यादव द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर अचानक मुरमीकरण करते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति और भूमि विवाद के बीच किया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान निर्माण कार्य में पूर्वजों के स्मारक स्थल को क्षति पहुंचने की बात भी सामने आई है, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया है।
प्रार्थी पक्ष ने थाना जियावन में शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने, स्थल निरीक्षण कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, और ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।













