ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर किया दु:ख व्यक्त

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि अद्वितीय प्रतिभा की धनी तीजन बाई ने अपनी कला और ओजस्वी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक परंपराओं का संरक्षण किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और पंडवानी गायन को वैश्विक पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई।
कला जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत तीजनबाई की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजन तथा प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।













