बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमृत जलप्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की महापौर ने की समीक्षा

निर्बाध पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन विस्तार एवं सड़क पुनर्स्थापन कार्यों में गति बनाए रखने पर दिया जोर

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतर्गत संचालित अमृत जलप्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन विस्तार तथा सड़क पुनर्स्थापन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। महापौर ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत संचालित कार्य शहर के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े हैं, इसलिए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से समन्वय बनाकर कार्यों में निरंतर प्रगति बनाए रखने का आग्रह किया।

सीवरेज परियोजना की समीक्षा के दौरान महापौर ने कहा कि जहां-जहां सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है अथवा अंतिम चरण में है, वहां सड़क पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कार्य भी शीघ्र कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जलप्रदाय योजना की समीक्षा करते हुए महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी पाइपलाइन विस्तार की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण कर अधिक से अधिक परिवारों को स्वच्छ पेयजल सुविधा से जोड़ा जाए।महापौर ने नए नल कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों से संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली अपनाने का आग्रह किया।बैठक के दौरान मेयर इन काउसिल के सदस्या श्रीमती श्यामला सहायक यंत्री अभय राज सिंह, उपयंत्री विपिन तिवारी, जीतेन्द्र, विष्णुपाल उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button