ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पर्यटन क्विज-2026- कलेक्टर ने दिए अधिक से अधिक स्कूलों के पंजीयन और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

सिंगरौली / मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाली ष्मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज-2026 को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने बताया कि प्रदेश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए यह क्विज वर्ष 2016 से निरंतर आयोजित की जा रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 01 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक पर्यटन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tourism.mp.gov.in/](https://www.tourism.mp.gov.in पर किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समन्वय कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं ताकि जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें।

Author

Related Articles

Back to top button