ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

20 घंटे में गुमशुदा नाबालिग को सकुशल खोज लाई सासन पुलिस

परिजनों के सुपुर्द की गई बच्ची, पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बच्ची को महज 20 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के निर्देशन में थाना बैढ़न के चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को एक व्यक्ति ने चौकी सासन में सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 845/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर लगातार खोजबीन करते हुए बच्ची को ग्राम खैराही से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक लेखचंद्र डोहर, प्रधान आरक्षक हेमराज पटेल तथा आरक्षक मोहम्मद कौसर, संतोष साकेत और अनिल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना की है।

Author

Related Articles

Back to top button