देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ में रिटायर्ड एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की संपत्ति और नकदी बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के आवास पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। करीब 26 घंटे तक चली कार्रवाई में करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।

विजिलेंस के अनुसार, तलाशी के दौरान करीब 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और हीरे के आभूषण मिले, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा घर के विभिन्न हिस्सों और दीवारों में छिपाकर रखे गए करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद भी बरामद हुए। जांच के दौरान लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली सहित विभिन्न स्थानों पर मकान, फ्लैट, प्लॉट और कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ वर्ष 2024 में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच में उनकी आय की तुलना में करीब 73.6 प्रतिशत अधिक खर्च और संपत्ति पाए जाने का दावा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वह अतिरिक्त संपत्ति के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

फिलहाल विजिलेंस ने बरामद संपत्ति का मूल्यांकन शुरू कर दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button